उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को मंडल स्तर पर सम्मानित किया गया प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक ने शुरू की विस्तृत कार्य समीक्षा प्रक्रिया
उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को मंडल स्तर पर सम्मानित किया गया प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक ने शुरू की विस्तृत कार्य समीक्षा प्रक्रिया
कोटा मंडल में कार्यरत रेलकर्मियों की कार्यक्षमता, दायित्व निर्वहन, ज्ञान स्तर तथा अभिलेख संधारण की स्थिति का विस्तृत विश्लेषणात्मक मूल्यांकन मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा के मार्गदर्शन में प्रारंभ किया गया है। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि करना तथा यात्रियों को बेहतर एवं सुरक्षित सेवाएं उपलब्ध कराना है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक द्वारा कर्मचारियों के कार्य, जिम्मेदारियों एवं प्रदर्शन की गहन समीक्षा की गई। इस प्रक्रिया के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने तथा निर्धारित मानकों से नीचे प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण एवं कौशल उन्नयन के माध्यम से सशक्त बनाने की योजना बनाई गई है, ताकि समग्र रूप से रेल सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, कोटा के सभागार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित कर्मचारियों में रविंद्र लखारा (वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक),पुनीत शर्मा, कार्य अधीक्षक (गोपनीय शाखा), आशुतोष गुप्ता( वरिष्ठ अनुभाग पर्यवेक्षक/लेखा शाखा), उत्तम सिंह मीना(वरिष्ठ लिपिक/निपटारा शाखा) तथा हर्षवर्धन सिंह( कार्यालय अधीक्षक/कोर्ट सेल) शामिल हैं।
मंडल रेल प्रबंधक ने इस अवसर पर कहा कि नियमित समीक्षा, पारदर्शी मूल्यांकन और समयबद्ध प्रशिक्षण से प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी, जिससे यात्रियों की सुरक्षा एवं सेवा गुणवत्ता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कर्मचारियों से निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने तथा रेल प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।

